Monday, February 8, 2016

यमुनानगर में बसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी,7 जिला परिषद उमीदवार जीते

यमुनानगर में बसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी,7 जिला परिषद उमीदवार जीते

बसपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन ने दी बधाई,अब चेयरमैन पद पर बसपा की नजर

जगाधरी,जींद,करनाल और अम्बाला में हाथी को बढ़त

यमुनानगर,28 जनवरी।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष मानवर नरेश सारन के गृह जिले यमुनानगर में पंचायत और जिला परिषद चुनाव नतीजों में बसपा के हाथी ने धूम मचा दी है।जिले की कुल 18 सीटो में से बसपा के हाथी निशान पर 7 उमीदवार जिला परिषद के चुनाव जीते है।बसपा अब यमुनानगर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।पार्टी अब जिला परिषद चेयरमैन के लिये दावा रखेगी।बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारन ने पार्टी निशान पर जीते उमीदवारो को बधाई दी है और जिले में इसे बसपा की बढ़ती ताकत बताया है।बसपा का हाथी सीएम सिटी करनाल में भी गुस गया है जहाँ पार्टी निशान पर बसपा को एक सीट मिली है।पिछली सरकार में डिप्टी स्पीकर रहे बसपा के पूर्व विधायक अकरम खान के इलाके में 5 में से 4 सीट बसपा ने जीतकर विरोधियो का सूपड़ा साफ़ कर दिया है।वहीं जींद जिले में पार्टी के वरिष्ट नेता कर्मबीर सैनी की अगुवाई में बसपा समर्थित 4 उमीदवार जीते है।अम्बाला में हाथी को अभी तक आये चुनाव नतीजों में एक सीट मिल चुकी है।वहीँ प्रदेश के अन्य जिलो में बसपा का हाथी दौड़ता नजर आ रहा है।

No comments:

Post a Comment