बसपा सुप्रीमो मायावती के 15 जनवरी को 60वें जन्मदिन पर देशभर में होंगे बड़े आयोजन
संसद की शेरनी का जन्मदिन हरियाणा में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जिलास्तर पर मनाएगी बसपा
प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन कैथल,उपाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप अम्बाला व् पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान यमुनानगर में करेंगे समारोह में सम्बोधित
Online Reporter
चण्डीगढ़/हिसार,14 जनवरी। देश-दुनिया में अम्बेडकरी मूवमेन्ट की सबसे बड़ी रक्षक,बहुजन महानायिका,प्रतीक्षारत प्रधानमन्त्री,4 बार यूपी की मुख्यमंत्री रही,बसपा सुप्रीमो व् राज्यसभा सांसद मायावती जी का 15 जनवरी को 60वां जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में देश-दुनिया के लाखो समर्थक बड़ी धूमधाम से मनाएंगे।हर बार की तरह इस बार भी 'बहन जी' के जन्मदिन पर पार्टी समर्थक गरीब बस्तियों में जाकर गरीबो के साथ तथा जिले में एक जगह समारोह आयोजीत कर खुशी मनाते हुये उपेक्षित,बंचित व् बेसहारा लोगों को वस्त्र,फल,मिठाईया वितरित करेंगे।
हरियाणा में भी प्रदेश हाईकमान की तरफ से अपने पिर्य नेता 'बहन जी' के जन्मदिन पर जिला स्तरीय जनकल्याणकारी जन्मदिवस समारोह आयोजित करने के आदेश जारी किये गए है।बसपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन ने बताया की बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थको में भारी जोश है।हरियाणा में जिलास्तर पर बसपा पार्टी बेनर तले बड़े आयोजन होंगे और जिसमें पार्टी के वरिष्ट नेताओ की डयूटीया लगाई गई है।पार्टी के केडरबेस नेता इन कार्यक्रमों में शिरकत करते हुये आम जन को फुले,शाहू, डॉ अम्बेडकर,साहब कांशीराम व् बहन मायावती के जीवन संघर्षो से अवगत कराते हुये पार्टी और मिशन से जोड़ेंगे।
हरियाणा में मनाये जाने वाले कार्यक्रमों में कोन नेता कहाँ किस कार्यक्रम में भाग लेंगे,इसकी एक लिस्ट प्रदेश कार्यालय रोहतक से जारी की गई।
15 जनवरी 2016 को बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन को मनाने के लिए निश्चित स्थलो एवम् मुख्य अतिथियों के नाम-
1 कैथल- अंबेडकर भवन, खुराना रोड, कैथल
मुख्य अतिथि- मा. नरेश सारन
प्रदेश अध्यक्ष, बसपा हरियाणा।
2 अम्बाला-साहा
मुख्य अतिथि- मा.चत्तर सिंह कश्यप, प्रदेशउपाध्यक्ष बसपा हरियाणा।
3 हिसार-कबीर छात्रावास, हिसार
मुख्य अतिथि- मा. सुमेर जांगड़ा, प्रभारी दक्षिणी जोन।
4 यमुनानगर-बसपा कार्यालय, जगाधरी
मुख्य अतिथि-चौ. अकरम खान, पूर्व डिप्टी स्पीकर, हरियाणा सरकार
5 जझर- गुरु रविदास धर्मशाला, जझर
मुख्य अतिथि- एडवोकेट नेत राम वरिष्ठ बसपा नेता।
6 नारनौल- बसपा कार्यालय, अटेली
मुख्य अतिथि- मा. जगदीश काजला वरिष्ठ बसपा नेता।
7 सिरसा-अंबेडकर भवन, सिरसा
मुख्य अतिथि- मा. मांगे राम दहिया वरिष्ठ बसपा नेता।
8 सोनीपत-विश्वकर्मा धर्मशाला, सोनीपत
मुख्य अतिथि- मा. अनिल रंगा, प्रभारी उत्तरी जोन।
9 फतेहाबाद-भुना
मुख्य अतिथि- मा.कृष्ण जमालपुर, प्रभारी दक्षिणी जोन।
10 भिवानी- गुरु रविदास भवन
मुख्य अतिथि- मा. नरेंदर वर्मा
वरिष्ठ बसपा नेता।
11 जींद -वीर भवन सफीदों
मुख्य अतिथि- मा. कर्मबीर सैनी, वरिष्ठ बसपा नेता।
12 करनाल- गुरु रविदास धर्मशाला
मुख्य अतिथि- डा.बलदेव सिंह, प्रभारी उत्तरी जोन।
13 पानीपत -ओ.पी. गुज्जर फार्म, शिमला गुजरान
मुख्य अतिथि- मा. राजबीर मालिक वरिष्ठ बसपा नेता।
14 रोहतक -
मुख्य अतिथि-कैप्टेन बलवंत भोरिया जिलाध्यक्ष।
15 पंचकुला-बसपा कार्यालय, रामगढ
मुख्य अतिथि- के.एस. भट्टी जिलाध्यक्ष।
16 कुरुक्षेत्र- गुरु रविदास भवन, थानेसर
मुख्य अतिथि- मा. रामेश्वर दास, प्रभारी उत्तरी जोन।
17 फरीदाबाद-अंबेडकर भवन, फरीदाबाद
मुख्य अतिथि-मा.डा.श्याम लाल प्रभारी दक्षिणी जोन।
18 गुडगाँव-अंबेडकर भवन, सेक्टर-4, गुडगाँव
मुख्य अतिथि- मा.धर्मपाल राठी वरिष्ठ बसपा नेता।
19 रेवाड़ी- गुरु रविदास मंदिर
मुख्य अतिथि-मा. प्रीतम जांगड़ा जिलाध्यक्ष।
20 पलवल- अंबेडकर पार्क
मुख्य अतिथि- श्री चाँद गुदराना
21 मेवात-कबीर भवन, नूंह
मुख्य अतिथि- मा. महेंद्र जाजोरिया वरिष्ठ बसपा नेता।
No comments:
Post a Comment