Monday, January 11, 2016

जन जन की नेता बहन मायावती

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼
बी एस पी. सुप्रीमो  जन जन की नेता बहन  मायावती:
कुछ मेरे साथी कह रहे थे कि बसपा अध्यक्ष मायावती जी मनुवादी पंडितो को अपने पार्टी में रखी है इसलिए वे बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम जी के मिशन से हटकर काम कर रही है इसलिए बसपा दलितों कि हितैसी पार्टी नहीं है । आप लोग भलीभाँति जानते है कि sc/st कि देश में 23% है जिसमे 13% दलित समुदाय के लोग बसपा में है और 10% दलित समाज के लोग मनुवादियो के बहकावे में और अनभिज्ञता के कारण विभिन्न पार्टिओ में है । जो दलित समुदाय में सबल हो चुके है वे अपने को दलित समझते ही नहीं है वे दलितों के साथ रहना पसंद नहीं करते है वे मनुवादियो की चमचागिरी करना पसंद करते है । आप ही बताइये बसपा 10% दलित समुदाय को लेकर कौन सा मुकाम हासिल कर सकती है । पिछड़ी जातियो में भी यही दशा है । बसपा की मज़बूरी है मनुवादियो को साथ में रखना । बहन मायावती जी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री जितनी बार थी मनुवादियो का कोई कार्य नहीं किया । किसी मुकाम को पाने के लिए सीढ़ी की जरुरत होती है । बहन जी ने मनुवादियो को सीढ़ी बनाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी और मनुवादियो के हित में कोई कार्य नहीं किया । बहन जी ने दलितों के विकास के लिए बैकलॉक की भर्तियां निकालकर sc/st को नौकरी प्रदान किया । देश का कोई मुख्यमंत्री है जो ऐसा कार्य दलितों के हित में किया । बहन जी ने सरकारी आवादी और बंजर भूमि को भूमिहीन दलितों को पट्टा किया । बहन जी आज तक किसी भी मनुवादी के काल्पनिक मूर्ति का दर्शन नहीं किया । बहन जी ने कोई परिवारवाद नहीं किया । मनुवादियो ने हमारे महापुरुषो को इतिहास से विलुप्त किया था । बहन जी ने छत्रपति शाहू जी अम्बेडकर रविदास कबीर आदि दलित महापुरुषो को याद करने के लिए उत्तर प्रदेश में जिला बनाया । जिससे विलुप्त हुए महापुरुषो को आने वाली पीढ़ी याद करेगी । बहन जी ने दलित महापुरुषो को याद करने के लिए स्मारक बनवाया । बहन जी ने प्रमोशन में आरक्षण विधेयक विल मनुवादियो के भारी प्रतिरोध के बावजूद संसद के राज्य सभा से पारित कराया जो आज तक हमारा बहुमत नहीं होने के कारण लोकसभा में लंबित पड़ा है । बहन जी ने अम्बेडकर ग्राम घोषित करके दलितों का विकास किया । बहन जी ने दलित महापुरुषो के नाम पर योजनाये चला कर पुरे दलित समुदाय का विकास किया । साथियो यह विकास क्या दलित समुदाय के एक जाति विशेष के लिए बहन जी ने किया था क्या ? साथियो बहन जी ने ये क्या मनुवादियो के लिए किया था ? साथियो बहन जी में कूट कूटकर मनुवादियो के प्रति प्रतिशोध भरा है लेकिन मुकाम को हासिल करने के लिए मनुवादियो का साथ लेना मज़बूरी है । मनुवादी काल्पनिक देवी देवताओ का सोने चाँदी से करोडो की मूर्ति बनवाकर मंदिर बना रहे है तो हमारा कोई प्रतिरोध नहीं है । जब बहन जी अपने दलित महापुरुषो को याद करने के लिए स्मारक स्थल बनवाया तो मनुवादियो की हालात ख़राब हो गयी तब तमाम प्रकार कि भ्रांतिया फैलाना शुरू कर दिए । दोस्तों बहन जी के सिवाय देश का कोई नेता दलित का हितैषी नहीं है । दोस्तों सोच बदलो एकजुट होकर विकास करो और मन कि भ्रांतिया निकाल दो ।
साधुवाद...

No comments:

Post a Comment